फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The killers of Hathras's daughter demanded execution

हाथरस की बेटी के हत्यारों को फांसी की मांग

Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The killers of Hathras's daughter demanded execution
हाथरस की बेटी के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग लेकर कैराना एसडीएम को ज्ञापन देते मुलायम यूथ ब् - फोटो : SHAMLI
हाथरस की बेटी के हत्यारों को फांसी की मांग
विज्ञापन

शामली। हाथरस की बिटिया की हत्या के मामले में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी देने की मांग की। बजरंग सेना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा उचित मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में सुरेश बजाज, कृष्णा राजपूत, मीनू कुमार, रवींद्र कुमार, सोनू चावला आदि शामिल रहे।
जलालाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में हाथरस की युवती का रात में दाह संस्कार करने पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक ने कहा की हाथरस की बेटी के हत्यारोपियों को फांसी दे देनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रविंद्र प्रधान जोगी, विपिन सैनी, समीर मंसूरी, जाबिर राव, मरगूब राव, हाजी इम्तियाज तेली, दानिश मलिक, जावेद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने तथा दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च मोहल्ला रेती वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, चौक बाजार, शामली बस स्टैंड से होते रेती मोहल्ले में ही समाप्त हुआ। एससी-एसटी मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा ने 50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी व आरोपियों को फांसी देने की मांग की। भाजपा नेता बृजेश वाल्मीकि ने हाथरस के डीएम व कप्तान को बर्खास्त करने की मांग की। कैंडल मार्च में यारपुर प्रधान वेदपाल गहलोत, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनुज भारती, आकाश वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, सतीश, सुभाष, श्रवण आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद में हाथरस की बेटी की हत्या के विरोध में कैंडल जलाकर विरोध करते सपा कार्यकर्ता।

जलालाबाद में हाथरस की बेटी की हत्या के विरोध में कैंडल जलाकर विरोध करते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed