{"_id":"68b205e976a0028c5e00cc00","slug":"the-issue-of-drug-sales-and-power-cuts-dominated-the-meeting-of-public-representatives-shamli-news-c-26-1-sal1002-148585-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जनप्रतिनिधियों की बैठक में छाया नशे की बिक्री और बिजली कटौती का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जनप्रतिनिधियों की बैठक में छाया नशे की बिक्री और बिजली कटौती का मुद्दा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों की बैठक में मौजूद एमएलसी मोहित बेनीवाल , एमएलसी विरेंद्र स
जनप्रतिनिधियों ने बिजली की समस्या को भी जोर शोर से उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनप्रतिनिधियों की बैठक में नशे के कारोबार और बिजली की समस्याओं का मुद्दा जोरशोर से उठा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है और एसपी के जवाब से वे संतुष्ट नहीं हैं। मांग की गई कि अभियान चलाकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे सांसद एवं विधानमंडल सदस्यों की बैठक डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायकों से प्राप्त पत्रों पर त्वरित कार्रवाई की समीक्षा की गई।
बैठक में भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने झिंझाना क्षेत्र में नशे के कारोबार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कारोबार पर रोक लगाई जाए और इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि झिंझाना क्षेत्र में नशे का कारोबार चरम पर है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
थानाभवन विधायक अशरफ अली ने भी एमएलसी बेनीवाल द्वारा उठाए गए मुद्दे का समर्थन करते हुए एसपी रामसेवक गौतम से कार्रवाई की मांग की। बैठक में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वायरल हो रही तस्वीरों पर भी सवाल उठाए गए। इस पर एसपी रामसेवक गौतम ने जिले में नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी, लेकिन जनप्रतिनिधि उनके जवाब से असंतुष्ट रहे।
इसी दौरान सपा एमएलसी किरण पाल कश्यप ने गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के दुल्लाखेड़ी गांव के पंचायत घर पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मामला विधानपरिषद में उठाया गया था, किंतु अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। उन्होंने डीएम-एसपी से नियम 105 के बारे में भी सवाल किया। इस पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने डीपीआरओ को तलब कर पंचायत घर से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रार्थना पत्रों का तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा उसकी सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, एमएलसी किरण पाल कश्यप, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, एसपी रामसेवक गौतम, एडीएम न्यायिक परमानंद झा, एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन समेत सभी एसडीएम मौजूद रहे।