फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The investigation of the petrol pump of the municipality chairman and Nahid Hasan's uncle started

पालिका चेयरमैन व नाहिद हसन के चाचा के पेट्रोल पंप की जांच शुरू

Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The investigation of the petrol pump of the municipality chairman and Nahid Hasan's uncle started
शामली : कैराना में पेट्रोल पंप की जांच करते एसडीएम संदीप कुमार। - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा नगर पालिका चेयरमैन के पेट्रोल पंप के अभिलेखों की जांच की। इस दौरान भूमि की पैमाइश भी कराई। एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालक को कुछ और कागज भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार, सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना शनिवार को राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ सीओ ऑफिस के बराबर में सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा व नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। एसडीएम ने मौके पर मौजूद पंप संचालक अनम हसन से एनओसी आदि कागज देखे। इसके अलावा राजस्व टीम ने पेट्रोल पंप की भूमि की पैमाइश की। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के मानक पूरे नहीं होने की शिकायत मिली थी। साथ ही पंप की भूमि के मालिकाना हक में गड़बड़ी की भी शिकायत है। नगर पालिका के रिकॉर्ड में यहां की 7 दुकानें हाजी अनवर हसन के नाम पर दर्ज है। जिनके जमीन के कागजों पर लाइसेंस लिया गया। इससे अलग तीन अन्य दुकानों के नंबर भी थे, जिनकी जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप के मानक और जमीन की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

20 वर्ष के इंतजार के बाद दो माह पहले कस्बे में खुला था पेट्रोल पंप
20 वर्ष के लंब इंतजार के बाद करीब दो माह पहले सीओ आफिस के बराबर में पेट्रोल व डीजल पंप खुला था। 20 साल पहले तीतरवाड़ा चुंगी के पास एक पेट्रोल पंप था। लेकिन पंप संचालक कैराना छोड़ कर मेरठ चला गया था। पेट्रोल पंप बंद हो गया था। कैराना की जनता हरियाणा, शामली या कांधला से ही पेट्रोल डीजल खरीदती थी। साथ ही कैराना की गली मोहल्लों में दुकानों पर बोतलों में पेट्रोल मिलता था। करीब दो माह पहले सीओ आफिस के बराबर में पंप खुलने से वाहन चालकों को राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed