फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The inspector had called uncle and said, I will come to the village and get the house constructed.

Shamli News: ताऊ को काॅल कर दरोगा ने कहा था, गांव आकर कराऊंगा घर का निर्माण

Sat, 25 Nov 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The inspector had called uncle and said, I will come to the village and get the house constructed.
झिंझाना के गांव चौंदाहेडी में वरूण का घर
- शाहजहांपुर में दरोगा की मौत की खबर से शामली के चौंदाहेड़ी गांव में शोक की लहर
विज्ञापन

- गांव के युवाओं को भी पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता था दरोगा वरुण तोमर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, झिंझाना। ताऊ जी, मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप भी अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखना। एक या दो दिन में गांव में आऊंगा, इस बार घर का निर्माण कार्य शुरू करा दूंगा...
उक्त बातें शाहजहांपुर के थाना परौर में तैनात दरोगा वरुण तोमर ने आत्महत्या से एक दिन पूर्व ही शामली के चाैंदाहेड़ी गांव के अपने ताऊ तरुणवीर को कॉल कर कही थीं। शुक्रवार को जैसे ही गांव में दरोगा की मौत की सूचना पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग शव को लेने शाहजहांपुर पहुंच गए। शव का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

शामली के चौंदाहेड़ी गांव का रहने वाला वरुण तोमर अपने पिता की जगह दरोगा के पद पर तैनात हुआ था। वरुण के पिता पुष्पेंद्र तोमर की डयूटी के दौरान मौत हो गई थी। वह पुलिस में ही तैनात थे। शाहजहांपुर के थाना परोर में वरुण तोमर को तैनाती मिली थी। शाहजहांपुर में वरुण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के ताऊ तरुणवीर ने बताया कि एक दिन पहले ही वरुण तोमर का फोन आया था कि वह गांव पहुंच रहा है तथा गांव आकर खाली पड़ी जमीन पर घर बनाएगा। वरुण तोमर की मां की मृत्यु भी काफी समय पूर्व हो चुकी है। परिवार में वह अकेला ही था।

- युवाओं को पढ़ाता था आगे बढ़ने का पाठ
ग्रामीणों ने बताया कि वरुण पढ़ने में जहां होशियार था वहीं जब भी वह गांव में आता था तो गांव के युवाओं को पढ़ाई के बूते आगे बढ़ने का पाठ पढ़ाता था। हर कोई वरुण के व्यवहार का कायल था। गांव में होने वाले कार्यक्रमों में भी वरुण शामिल होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed