फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The influx of wheat started increasing at the procurement centers

खरीद केंद्रों पर बढ़ने लगी गेहूं की आमद

Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The influx of wheat started increasing at the procurement centers
ऊन में गेहूं खरीद केंद्र - फोटो : SHAMLI
खरीद केंद्रों पर बढ़ने लगी गेहूं की आमद
विज्ञापन

शामली/ऊन/झिंझाना। जिले भर में बनाए गए खरीद केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर आने शुरू हो गए हैं। शामली मंडी, झिंझाना और बल्ला मजरा में 250 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। हालांकि गेहूं खरीद का ऑनलाइन डाटा बल्ला माजरा के खरीद केंद्र पर 10.50 क्विंटल ही दर्ज किया गया है।
जिले में सबसे पहले चौसाना क्षेत्र के बल्ला मजरा खरीद केंद्र पर सात अप्रैल को 10.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। सोमवार को शामली मंडी के तीन खरीद केंद्रों पर गेहूं की अच्छी खासी आवक हुई। झिंझाना में 73 क्विंटल गेहूं समेत जिले भर में 250 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। झिंझाना केंद्र प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि झिंझाना में पांच किसानों से 73 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। ऊन क्रय केंद्र प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि ऊन में एक किसान से 27 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

ऊन के एसडीएम विशु राजा ने बताया कि गेहूं की खरीद बिना ई-पॉश मशीन के भी मैनुअल तरीके से की जा सकती है। गढ़ी पुख्ता क्रय केंद्र के प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। डिप्टी आरएमओ घनश्याम वर्मा ने बताया कि खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ी है। जिले में 250 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, किंतु ऑनलाइन गेहूं की खरीद 10.50 क्विंटल ही रिकार्ड में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed