फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The increased circle rates will be implemented across the district from June 4

Shamli News: चार जून से जिले भर में बढ़े हुए सर्किल रेट होंगे लागू

Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The increased circle rates will be implemented across the district from June 4
शामली। बढ़े हुए सर्किल रेट का प्रारुप तैयार करके सहायक स्टांप आयुक्त रविंद्र मेहता ने पत्रावली शनिवार को डीएम अरविंंद कुमार सिंह चौहान के समक्ष पेश कर दी है। जिले की शामली, कैराना, ऊन तहसीलों में में चार जून से बढ़े हुए सर्किल रेट लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन

डीएम ने दो माह पहले जिले में सर्किल रेट की बाबत सभी उपनिबंधकों से सर्वेक्षण रिपोर्ट मांगी थी। सभी उपनिबंधकों ने 15 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। सर्किल रेट बढ़ोत्तरी पर गत 23 अप्रैल से लेकर गत 9 मई तक आपत्तियां सभी दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं से मांगी गई थी। सदर तहसील में सर्किल रेट बढ़ोत्तरी की दस आपत्तियां प्राप्त हुईं थीं।
विज्ञापन

गत 26 मई को एडीएम की अध्यक्षता में सर्किल रेट बढ़ोत्तरी पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया था। निस्तारण के बाद सर्किल रेट का अंतिम प्रारुप तैयार करके शनिवार को एआई स्टांप आयुक्त रविंद्र मेहता ने डीएम के समक्ष पत्रावली को पेश कर दी है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि बुधवार से बढ़े हुए नए सर्किल रेट जिले के सभी उप निबंधक कार्यालयों में लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed