{"_id":"68acb214a3eb3befee0ee617","slug":"the-incomplete-work-of-the-new-collectorate-and-vikas-bhawan-may-start-after-september-15-shamli-news-c-26-1-smrt1047-148262-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 15 सितंबर के बाद शुरू हो सकता है नवीन कलक्ट्रेट व विकास भवन का अधूरा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 15 सितंबर के बाद शुरू हो सकता है नवीन कलक्ट्रेट व विकास भवन का अधूरा कार्य
विज्ञापन
: ठेकेदारों के नामित होने को लखनऊ भेजी गई पत्रावली, बरसात से प्रभावित हो रहे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे बने नवीन कलक्ट्रेट और विकास भवन की दूसरी मंजिल का अधूरा निर्माण कार्य अब 15 सितंबर के बाद शुरू होने की उम्मीद जगी है। राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर इकाई की ओर से नवीन कलक्ट्रेट का निर्माण मेरठ की कंपनी और विकास भवन का निर्माण सहारनपुर की कंपनी से कराया जाएगा।
नवीन कलक्ट्रेट के निर्माण पर अब तक करीब 29 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए शासन से अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये तथा विकास भवन की दूसरी मंजिल के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही अवमुक्त हो चुकी है। सहारनपुर इकाई द्वारा छोड़े गए टेंडर निरस्त किए जाने के बाद निगम मुख्यालय लखनऊ की ओर से पुनः ऑनलाइन टेंडर जारी किए गए थे।
राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर इकाई के परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार पांडे ने बताया कि नवीन कलक्ट्रेट का निर्माण मेरठ की कंस्ट्रक्शन कंपनी और विकास भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण सहारनपुर की कंपनी को सौंपा जाएगा। टेंडरों की पत्रावली लखनऊ मुख्यालय भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही ठेकेदारों के नाम नामित कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि बरसात के चलते निर्माण कार्यों की गति फिलहाल प्रभावित है।
विज्ञापन
- धनराशि जारी होने के बावजूद काम न शुरू होने पर नाराजगी
शामली। सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने निगम मुख्यालय लखनऊ के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट और विकास भवन की निर्माण धनराशि स्वीकृत हुए पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है, बावजूद इसके कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र कार्य आरंभ कराने की मांग की है।