फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The husband refused to live with his wife and consumed poison at the police station

Shamli News: पत्नी का साथ रहने से इन्कार पति ने थाने पर खाया जहर

Thu, 17 Apr 2025 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The husband refused to live with his wife and consumed poison at the police station
शामली। पत्नी से चल रहे विवाद के चलते महिला थाने के बाहर 32 वर्षीय बर्फ विक्रेता सियाराम कश्यप ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने महिला थाने पर पत्नी के साथ न रहने की शिकायत की थी। इसके बाद महिला थाने पर पति व पत्नी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला जामिन अली निवासी सियाराम की शादी करीब आठ साल पहले गांव महरमपुर निवासी भारती के साथ हुई थी। अब उसके दो पुत्र सात वर्षीय देव और चार वर्षीय लव है। करीब दस माह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। सियाराम ने पांच दिन पहले महिला थाने पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उसकी पत्नी साथ नहीं रहती। वह पत्नी को साथ रखना चाहता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला थाने पर पति-पत्नी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में बातचीत कर सुलह करने के लिए बाहर भेज दिया। महिला थाने से बाहर दोपहर करीब ढ़ाई बजे युवक ने अपनी जेब से जहरीला पदार्थ नीला थोथा और कुछ गोलियां पानी के साथ खा ली। यह देखकर युवक के साथ आए परिजन व रिश्तेदारों ने शोर मचाया तो पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बताई गई है। युवक ने पत्नी के साथ न रहने से क्षुब्ध होकर जहर खाने की बात कही है।

युवक के परिजनों व रिश्तेदारों ने बताया कि भारती अपने पति को बिना बताए कई बार पहले भी घर छोड़कर जा चुकी है। उनका आरोप है कि वह घर से नकदी व सामान ले जा चुकी है। एक बार सियाराम अपनी पत्नी को मनाकर घर लाया था। इसके बाद वह फिर घर से चली गई थी। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अमरदीप मौर्य, नायब तहसीलदार और महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed