फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The heat showed its strength as the day broke, and the afternoon heat wave made people miserable.

Shamli News: दिन निकलते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, दोपहर में लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Mon, 25 May 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The heat showed its strength as the day broke, and the afternoon heat wave made people miserable.
शामली गर्मी के चलते सुनसान पड़ी टंकी रोड की सडक । संवाद
शामली। जिले में भीषण गर्मी होने और लू चलने से लोग बेहाल है। दिन निकलते ही गर्मी तेवर दिखा रही है। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। सोमवार से नौतपा शुरू होगा। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा के दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना रहती है। जिले में लगातार पांचवें दिन भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

गर्मी का असर सड़कों व बाजारों में देखने को मिल रहा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और दोपहर में लू चलने से लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते, जिस कारण दोपहर में सड़कें और बाजार सूने हो जाते हैं। पिछले करीब 12 दिन से लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत नहीं मिल रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि जिले में अभी मौसम शुष्क रहने और लू चलने के आसार है। उन्होंने लोगों को धूप व गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

गर्मी व लू में ये बरतें सावधानी
- घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा एवं छाते का प्रयोग करें।
- हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा कड़ी धूप से बचें।
- पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ छाछ, लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू का पानी एवं आम के पने का सेवन करें।
- निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस घोल का प्रयोग करें।
- यात्रा करते समय पानी हमेशा साथ में रखें।
- संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।
- खाना बनाते समय खिड़की, दरवाजे एवं रात को खिड़कियां खुली रखें।
- जिन खिड़कियों और दरवाजों से गर्म हवा आती है उन पर रिफ्लेक्टर एल्युमिनियम पन्नी, गत्ते या काले पर्दे लगाएं।

- वृद्धों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।
- घर की छत पर चूना/सफेद रंग का पेंट करें।
- पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे घर में ही रहें।

- लू लगने के लक्षणों को पहचाने। यदि कमजोरी, सिर दर्द, उल्टी महसूस हो, मांसपेशियों में ऐंठन हो और चक्कर आये तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
- लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछे अथवा नहलाएं या शरीर के ऊपर पानी का स्प्रे करें।
- जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।
- चाय, कॉफी एवं शराब का सेवन न करें।
-धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें।
- अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

शामली गर्मी के चलते सुनसान पड़ी टंकी रोड की सडक । संवाद

शामली गर्मी के चलते सुनसान पड़ी टंकी रोड की सडक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed