फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The heat is getting unbridled, there is no arrangement for cold water

Shamli News: गर्मी हो रही बेलगाम, ठंडे पानी का नहीं इंतजाम

Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The heat is getting unbridled, there is no arrangement for cold water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



शामली। गर्मी लगातार बढ़ रही है। घरों से किसी कार्य से निकलने वाले लोग ठंडा पानी तलाशते हैं, मगर नगर पालिका ने इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
गर्मी में हर किसी को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की दरकार होती है, लेकिन शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी नगर पालिका के वाटर कूलर नहीं मिलेंगे। बाजार में जाएं तो पानी साथ लेकर जाएं। ऐसा नहीं किया तो फिर प्यासा ही रहना पड़ेगा या फिर दुकान से खरीद कर पानी पीना होगा।
विज्ञापन



लंबे समय से बंद पड़ी हैं कई प्याऊ

शहर में राहगीरों के लिए जगह-जगह प्याऊ का निर्माण कराया था। कुछ दिन तो लोगों की प्यास बुझाने के काम आती रहीं, लेकिन कई वर्षों से बंद पड़ीं हैं। आसपास काफी गंदगी रहती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार कितने बेपरवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों को होती मुश्किल
शहर में रोजाना विभिन्न गांवों से हजारों ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं। गर्मी में पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नगर पालिका की ओर से सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाने की बातें सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित हैं।


कैराना में वाटर कूलर नहीं कर पानी ठंडा
नगर पालिका ने कस्बे में कई स्थानों पर वाटर कूलर लगा रखे हैं। गर्मी शुरु होने पर अब लोग ठंडा पानी तलाशते हैं, उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। ज्यादातर वाटर कूलरों से सामान्य पानी ही पीने को मिलता है। कस्बे के लोगों ने वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed