फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The heat in the market, cotton clothes are being purchased

Shamli News: बाजार में गर्मी की खुमारी, कॉटन कपड़े की हो रही खरीददारी

Sun, 15 Jun 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The heat in the market, cotton clothes are being purchased
सहारनपुर। मौसम में गर्मी की खुमारी है। ऐसे में बाजारों में कॉटन के कपड़ों की खरीदारी हो रही है। दुकानदारों ने भी ब्रांडेड सूती कपड़ों के थान के थान मंगवाए हैं। महिलाएं जहां कॉटन के सूट खरीद रहीं हैंं तो पुरुष भी कुर्ते खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 300 रुपये से शुरू होकर दो हजार रुपये से ऊपर तक है।
विज्ञापन




महानगरों के रायवाला कपड़ा मार्केट, खादी आश्रम की दुकानों में कॉटन कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही खरीदारी के पैटर्न में भी बदलाव आया है। पहले जहां लोग कॉटन मिक्स कपड़ों की खरीदारी कर रहे थे तो अब वे पूरी तरह से कॉटन के कपड़े खरीद रहे हैं। इसमें भी अहमदाबाद, सूरत, साउथ और कोच्चि के कॉटन की मांग अधिक है। ये कपड़े गर्मी में खासी राहत पहुंचाते हैं। ऐसे में लोगों का रुख इनकी ओर है।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए नामी कंपनियों ने भी नए रंग और नए डिजाइन के कपड़े बाजार में उतारे हैं। हल्के रंग के शेड वाले कपड़े पुरुष अधिक खरीद रहे हैं, जबकि महिलाओं में कॉटन के सूट की मांग है। इसके अलावा खादी के कपड़ों की मांग है। यह काफी आरामदायक और गर्मियों ठंडक देने वाले होते हैं। पैंट शर्ट, कुर्ता पायजमा, सूट व साड़ी की खरीदी हो रही है। इनकी कीमत 200 रुपये मीटर से शुरू होती है, जो कपड़े की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- बोले दुकानदार

- नया बाजार स्थित पंजाबी मार्केट में कपड़ों के कारोबारी मोहन महेश्वरी ने बताया कि गर्मियों में हैंडलूम और लेनिन की अच्छी मांग है। कोच्चि और साउथ कॉटन में इस बार कई नई वैराएटी आई है। जो 600 रुपये मीटर से शुरू होती है। गर्मी में कॉटन के कपड़े की खरीदारी अधिक होती है। महिलाएं सूट खरीद रहीं हैं।



- रायवाला कपड़ा मार्केट में कपड़ों के कारोबारी सचिन ने बताया कि इस बार ग्लेस कॉटन की मांग है। इसके अलावा पीसी कॉटन की खरीदारी हो रही है। रियान प्रिंट कॉटन सूट का खासियत है कि इसे बिना प्रेस के पहना जा सकता है, जबकि यह पूरी तरह से कॉटन से बना होता है। गर्मियों में कॉटन के कपड़ों की मांग अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed