{"_id":"67e991fc6b0934e0ac0a0ea4","slug":"the-government-showered-money-received-1644-crores-shamli-news-c-26-1-smrt1047-139436-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शासन ने की धनवर्षा, 16.44 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शासन ने की धनवर्षा, 16.44 करोड़ मिले
विज्ञापन
शामली। वित्तीय वर्ष 2024-25 का काम पूरा करने के लिए सरकारी विभागों के कार्यालय खुले रहे। विभाग के अधिकारी- कर्मचारी अपना कार्य निपटारा करते रहे। वित्त वर्ष खत्म होने से पूर्व शासन से जिले की कई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए धनराशि जारी की गई है।
रविवार को अवकाश होने के बावजूद जिला एव तहसील के कोषागार, बैंक, एआरटीओ कार्यालय, कृषि विभाग, विकास भवन, बीएसए और डीआईओएस, लोक निर्माण विभाग कार्यालय एवं बिजली के बिल जमा करने के लिए केश काउंटर खुले रहे। सीडीओ विनय तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधान आवास का लबित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। विकास भवन कार्यालय खुला रहा। रजिस्ट्रार कार्यालय शामली में पांच बैनामें हुए। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शामली कलक्ट्रेट निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। राजकीय आईटीआई थाना भवन में आधुनिक टाटा वर्कशाप निर्माण के लिए 4. 68 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले की गन्ना विभाग की 29 सड़कों के लिए छह करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं।
पंवार खेडा से महादेव मंदिर की सडक मंजूर
शामली। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद काेटे में थानाभवन क्षेत्र के पंवार खेड़ा से महादेव मंदिर तक 900 मीटर सड़क निर्माण के लिए पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने 44 लाख 97 हजार रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा था। मुख्यमंत्रीके निर्देश पर यह धनराशि अवमुक्त हुई है। संवाद