फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The government sent 5.74 crores for the construction of 31 schools.

Shamli News: 31 स्कूलों के निर्माण को शासन ने भेजे 5.74 करोड़

Fri, 13 Jan 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 13 Jan 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The government sent 5.74 crores for the construction of 31 schools.
शामली। जनपद में खंडहर हो चुके 53 स्कूलों को चिह्नित करने के बाद उनको ध्वस्त किया गया था। जिसके बाद इनके स्थान पर 41 स्कूलों का निर्माण करने के लिए शासन से बजट की डिमांड की गई थी। शासन ने पूर्व में पांच स्कूलों का बजट भेज दिया था और अब 31 स्कूलों का निर्माण करने के लिए पांच करोड़ 74 लाख रुपये का बजट भेजा है। वहीं पांच स्कूल अभी बजट का इंतजार कर रहे है। शिक्षा विभाग ने बजट आने के बाद स्कूलों का निर्माण शुरू करने की तैयारी कर ली है, ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए इधर उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन

शासन ने शिक्षा विभाग को ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने के बाद ध्वस्त करने के आदेश दिए थे, जो पूरी तरह से खंडहर हो चुके है। क्योंकि कई स्थानों पर खंडहर स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा था, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ था। शासन के आदेश पर शिक्षा विभाग ने जनपद में 53 कंपोजिक, उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्कूलों को चिह्नित किया था और उसके बाद टेंडर छोड़कर उनको ध्वस्त करा दिया था। जिन स्कूलों को ध्वस्त कराया गया था वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अन्य स्कूलों में भेज दिया था। शिक्षा विभाग ने शासन से 41 स्कूलों का निर्माण कराने के लिए शासन से डिमांड की गई थी, ताकि इन स्कूलों का समय से निर्माण कराने के बाद वहां छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा सकें।
विज्ञापन

शासन ने पूर्व में पांच स्कूलों का निर्माण कराने के लिए 65 लाख रुपये का बजट भेजा था। अब 31 स्कूलों का निर्माण कराने के लिए पांच करोड़ 74 लाख रुपये का बजट भेज दिया है। अब पांच स्कूलों का बजट रह गया है और यह भी जल्द आने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग ने बजट आने के बाद स्कूलों के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। शिक्षा विभाग का दावा है कि जल्द ही इनका निर्माण शुरू कराकर बिल्डिंग में छात्र-छात्राओं को बैठाकर पढ़ाया जाएगा, ताकि उनको अन्य स्कूलों में किसी भी तरह की परेशानी न ठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों का यहां होना है निर्माण
गंगेरू, अकबरपुर सन्हैटी, गोगवान, गाजिपुर, मावी, भिक्का माजरा, सिक्का, बहावडी, बाबरी, उसमानपुर, मादालपुर, सकौती, रामनगर, हसनपुर, भनैरा, आजादपुर, मुकमुलपुर प्रथम, द्यितीय, पंजौखरा, अलम, गंगा रामपुर खेड़ी आदि स्थानों पर स्कूलों का निर्माण कराया जाएगा।

वर्जन..........
शासन से बजट मिल गया है और स्कूलों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। कंपोजिट व उच्च प्राथमिक स्कूल के निर्माण में 20 लाख 60 हजार व प्राथमिक स्कूल में 11 लाख 10 हजार रुपये की लागत आएगी। शासन ने जो लागत निर्धारित की है उसके अनुसार कार्य कराया जाएगा। - राहुल कुमार जिला समन्वयक निमार्ण शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed