फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The government forgot to make nine villages ideal by selecting

Shamli News: चयन कर नौ गांवों काे आदर्श बनाना भूल गई सरकार

Sat, 21 Jan 2023 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
The government forgot to make nine villages ideal by selecting
- केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में तीन साल से बजट का इंतजार
विज्ञापन

- अब फिर से आठ गांवों का चयन करने की सरकार कर रही प्रक्रिया
- मुजफ्फरनगर में भी नौ व सहारनपुर में दस गांव हुए थे चयनित
दीपक गुप्ता

शामली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम आदर्श योजना में गांवों का चयन तो कर लिया, लेकिन तीन साल बीतने पर भी इनके विकास के लिए बजट नहीं भेजा गया। चयनित गांवों में बीस-बीस लाख रुपये से विकास होना था। मंडल के चयनित गांवों में किसी को भी बजट नहीं मिला। शामली और मुजफ्फरनगर में नौ-नौ व सहारनपुर में दस गांव चयनित किए गए थे। यह गांव विकास के लिए बजट का इंतजार कर रहे हैं।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री ग्राम आदर्श योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत गांवों को चयनित कर उनका विकास कराना था। समाज कल्याण विभाग को ही इसका बजट भेजा जाना था। योजना के तहत गांवों में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें और आवास, विद्युत और स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियां आदि, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, एवं जीवन-यापन और कौशल विकास से संबंधित विकास कार्य कराए जाने थे। वर्ष 2019-20 में नौ गांवों का चयन करने के बाद आज तक एक भी रुपया बजट के लिए नहीं भेजा गया। ग्रामीणों को गांव के विकास की उम्मीद जगी थी, जो धरी रह गई। अधिकारी बजट के लिए शासन को कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आता है।
विज्ञापन

- फिर आठ गांव होंगे चयनित
प्रधानमंत्री ग्राम आदर्श योजना में पहले तो बजट आया नहीं अब एक बार फिर आठ गांवों का चयन करने के लिए शासन प्रस्ताव तैयार कर रहा है। शासन ने आठ गांवों की चयनित सूची की सूचना समाज कल्याण विभाग को भेज दी है, लेकिन अभी तक वह फाइनल नहीं हुई है। जल्द ही चयनित आठ गांवों के नाम पर मोहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंडल में चयनित गांव
शामली जनपद के ऊन ब्लॉक के याहियापर, खेड़ी जुनारदार, होशंगपुर, अलाउदीनपुर, औदरी, थाना भवन के अहमदपुर, खानपुर, जानीपुर, युनूसपुर चयनित किए गए थे। इसके अलावा सहारनपुर से देवबंद देहात, ननौता देहात, लाखनौर मुश्त, रघुनाथपुर, औलरा, अंबौली, टपरी, अनंतमाव, कांकरकुई, साखन खुर्द और मुजफ्फरनगर से खेड़की, मंधेरा, सुकरतारी, जलालपुर मीला, भैसानी, अब्दुलपुर, बाडनगर, अकबागढ़, जंधेड़ी जाटान शामिल है।


- कोट
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत नौ गांवों को बीस-बीस लाख रुपये का बजट मिलना था, लेकिन किसी कारण से वह नहीं मिल सका। यह नहीं पता है कि क्यों चयनित गांव के लिए बजट नहीं भेजा गया। यह केंद्र सरकार से चयनित हुए थे। अब शासन से सूचना मिली है कि आठ गांवों का चयन किया जा रहा है। - शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed