फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The glasses of Mahatma Gandhi's statue are also broken

महात्मा गांधी की प्रतिमा की देखरेख नहीं

Fri, 02 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The glasses of Mahatma Gandhi's statue are also broken
बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाडा में गांधी जी की प्रतिमा का टुटा चबुतरा - फोटो : SHAMLI
महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा भी है टूटा
विज्ञापन

बाबरी। गांव हिरनवाड़ा में मुख्य बस स्टैंड पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा धूल से सराबोर रही। गांधी जयंती के अवसर पर भी इस प्रतिमा की सफाई नहीं कराई गई। यहां लगी प्रतिमा का चश्मा भी टूटा हुआ है, जिस चबूतरे पर प्रतिमा स्थापित है वह भी टूटा है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर किसी ने भी इस प्रतिमा की सुध नहीं ली। 15 अगस्त को ग्राम प्रधान ने प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई कराई थी। गांव हिरनवाड़ा में 1996 में मुजफ्फरनगर के तत्कालीन डीएम शत्रुघ्न सिंह ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। इसके बाद इस प्रतिमा की देखरेख नहीं की गई। ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी ने बताया की प्रतिमा का चश्मा, चबूतरा बनवाने के लिए राज मिस्त्रियों को लगाया गया है। साफ-सफाई भी कराई जा रही है।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या प्रतिमाओं की कराई सफाई
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई गई। गांधी गंज मंडी में स्थापित महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई की। प्रतिमाओं के आसपास सफाई अभियान चलाया। उधर, कैराना में चौक बाजार स्थित गांधी स्मारक पर भी साफ-सफाई की गई। यह स्मारक बिजली के तारों से घिरा हुआ है। महात्मा गांधी की प्रतिमा काफी ऊंचाई पर लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed