{"_id":"6a8ca248eb6df44b5a0461c2","slug":"the-gate-of-the-bank-was-closed-and-there-was-a-protest-for-four-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-172583-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैंक का गेट बंद कर चार घंटे तक हंगामा-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैंक का गेट बंद कर चार घंटे तक हंगामा-प्रदर्शन
Tue, 25 Aug 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हंगामा करते उपभोक्ता। संवाद
जलालाबाद। कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में करीब दो करोड़ रुपये के गबन के मामले में सोमवार को ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब तीन महीने बाद भी रकम वापस न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक का गेट बंद कर हंगामा-प्रदर्शन किया।
सोमवार सुबह दस बजे उपभोक्ता बैंक शाखा पर पहुंचे। उन्होंने बैंक का गेट बंद कर दिया। शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं को समझाने के बाद बैंक का गेट खोल। ग्रामीण अपनी रकम वापस दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बैंक परिसर में डटे रहे। हंगामे की सूचना पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर शेर सिंह राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित उपभोक्ताओं से मामले की जानकारी ली और शाखा प्रबंधक से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक मित्र अंकुर सैनी द्वारा हड़पी गई रकम गरीब और मजदूर परिवारों की मेहनत की कमाई है। उन्होंने कहा कि यदि फर्जीवाड़ा बैंक परिसर में हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने शाखा प्रबंधक से मंगलवार तक आरोपी अंकुर से जुड़े खातों के सभी लेनदेन का स्टेटमेंट उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि बैंक मित्र अंकुर बैंक अधिकारियों की देखरेख में कार्य करता था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में स्टेटमेंट उपलब्ध नहीं कराया गया तो पीड़ित उपभोक्ताओं के साथ मिलकर बैंक में तालाबंदी की जाएगी। करीब चार तक चले हंगामे के बाद शाखा प्रबंधक की ओर से जल्द कार्रवाई के आश्वासन और पुलिस की समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और लौट गए। एहतियात के तौर पर बैंक परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सुनीता, कमलेश देवी, कविता, भूरी बेगम, कलसुम, मरगूब, सादिक, शहनाज, अनवरी, शब्बीर, प्रीति, नीलम और लियाकत मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह था मामला.....
तीन महीने पूर्व बैंक में काम करने वाले अंकुर सैनी पर खाताधारकों ने रुपये लेकर उनके खाते में जमा नहीं करने का आरोप लगाया था। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकुर सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बैंक प्रबंधक के अनुसार आरोपी अंकुर सैनी निवासी मुजफ्फरनगर बैंक का नियमित कर्मचारी नहीं था। वह बैंक में जेनरेटर संचालन का काम करता था। जबकि लोगों का कहना है कि अंकुर बैंक में लगभग पिछले 20 साल से बैंक मित्र के रूप में कार्यरत था, जिसके चलते खाताधारकों को अंकुर पर भरोसा था।
बोले अधिकारी
पीएनबी जलालाबाद शाखा के प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है। उपभोक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। एलडीएम अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में करीब 300 उपभोक्ताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। उपभोक्ताओं को कार्यालय बुलाकर उनके मामलों की जांच की गई है।