फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The garbage disposal plant has become a showpiece, garbage is not being disposed of

Shamli News: कूड़ा निस्तारण संयंत्र बना शोपीस, नहीं हो रहा कूड़े का निस्तारण

Tue, 31 Dec 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
The garbage disposal plant has become a showpiece, garbage is not being disposed of
ऊन। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत में दो माह पूर्व कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाया गया था ,लेकिन संयंत्र चालू नहीं हो पाया है। इससे करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है। कस्बे में जगह-जगह कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया है। कस्बे में कूड़े के निस्तारण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर कूड़ा निस्तारण संयंत्र भंभेड़ी शाहपुर रोड पर लगाया गया। इसमें मशीन भी लगी है। बिजली का कनेक्शन भी चालू है, लेकिन संयंत्र पर ताला लटका है। कूड़े का निस्तारण न होने के कारण सफाई कर्मचारी कस्बे में ही जगह-जगह कूड़ा डालते हैं। डीएवी इंटर कॉलेज के पास कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है, जिससे कस्बे वासी परेशान हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने 1 नवंबर से संयंत्र चालू करने की बात कही थी, लेकिन दो माह बीत गए आज तक संयंत्र चालू नहीं किया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कंपनी को शामली, बनत एवं ऊन का कूड़ा निस्तारण संयंत्र चालू करने का ठेका दिया गया था। इसमें शामली व बनत में संयंत्र चालू कर दिया गया है। ऊन में भी जल्द चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed