फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The game of gunpowder behind the sparkle of the sparkler.

Shamli News: फुलझड़ी की चमक के पीछे बारूद का खेल

Mon, 27 Jul 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The game of gunpowder behind the sparkle of the sparkler.
शामली/चौसाना। सहारनपुर के कुंडाबसी गांव में पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के बाद शामली में भी पटाखा निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में फुलझड़ी बनाने के लिए 24 लाइसेंस जारी हैं लेकिन आरोप है कि कई स्थानों पर फुलझड़ी की आड़ में प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कहीं है।
विज्ञापन

जिले में फुलझड़ी बनाने के कांधला में सात, थानाभवन में 12 और गढ़ीपुख्ता में चार हैं। इसके अलावा अन्य मिलाकर कुल 24 लाइसेंस है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुलझड़ी निर्माण की अनुमति लेकर कुछ स्थानों पर अन्य पटाखों का निर्माण किया जा रहा है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

सपा के प्रोफेसर सुधीर पंवार, राजन कुमार का कहना है कि मामले को लेकर जिलाधिकारी से भी मिलेंगे। डीएम आलोक यादव ने कहा कि जिलेभर में अवैध पटाखा फैक्टरियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली में भी बारूद बन चुका है मौत का कारण
31 जनवरी 2020 (कांधला)। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हुई थी। 1 अक्तूबर 2021 (कैराना)। अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से चार लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। 2 सितंबर 2023 (शामली शहर)। दयानंद नगर में मकान के अंदर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से वृद्ध महिला की मौत हुई थी। 22 अक्तूबर 2024 (कांधला)। लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई धमाके हुए थे, हालांकि मजदूरों ने भागकर जान बचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed