फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The funeral took place in the shadow of bayonets

संगीनों के साये में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 22 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 22 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The funeral took place in the shadow of bayonets
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। थाना कैराना क्षेत्र के गांव अकबपुर सुन्हेटी में सोमवार शाम ब्रह्मपाल का शव पहुंचा, मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेताओं ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उधर, हत्या का आरोप दूसरे  समुदाय के लोगों पर लगने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। एहतियातन पुलिस और पीएसी के जवान गांव में तैनात हैं। 
विज्ञापन


अप्रैल माह में अकबरपुर सुन्हेटी गांव निवासी गुड्ड़ी की हत्या के मामले में समझौता न करने पर रविवार देर रात उसके जेठ ब्रह्मपाल की घेर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। ब्रह्मपाल के भाई रमेश की ओर से गांव के ही दूसरे समुदाय के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम ब्रह्मपाल का शव गांव में पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह करीब दस बजे ब्रह्मपाल का शव यमुना नदी तट पर पठेड़ गांव के निकट ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अनिल चौहान सहित अन्य लोग भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। दोपहर बाद भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना पर संवेदना व्यक्त की। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं, गांव में सुरक्षा के लिहाज से पीएसी के जवानों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि 
ब्रह्मपाल के शव को उनके बड़े बेटे मनोज ने मुखाग्नि दी। ब्रह्मपाल का एक बेटा योगेश मध्य प्रदेश में कोल्हू पर काम कर रहा था। पिता की हत्या की खबर सुनकर योगेश भी मध्य प्रदेश से मंगलवार सुबह अकबरपुर सुन्हैटी गांव पहुंचा। इसके बाद ही उसका अंतिम संस्कार कराया गया। 


तमंचे से मारी थी गोली 

हत्यारों ने ब्रह्मपाल के सिर में 12 बोर की गोली मारी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई, जिसमें 12 बोर के कारतूस का इस्तेमाल होना पाया गया है। गोली ब्रह्मपाल का भेजा उड़ाते हुए पार निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed