फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The frequency of corporation buses will increase for the convenience of passengers on Holi.

Shamli News: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे निगम की बसों के फेरे

Thu, 14 Mar 2024 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The frequency of corporation buses will increase for the convenience of passengers on Holi.
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम होली पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगा। यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए निगम की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। निगम मुख्यालय से दस दिवसीय होली प्रोत्साहन योजना 22 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक लागू कर दी गई है। अफसरों ने इस अवधि में चालक-परिचालकों, डिपो कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। दस दिन की अवधि में चालक-परिचालकों, डिपो कर्मचारियों को अतिरिक्त ड्यूटी करने पर अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

होली प्रोत्साहन योजना का निगम मुख्यालय पर आदेश प्राप्त हो गया है। शामली रोडवेज बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि होली प्रोत्साहन योजना की अवधि में अधिक से अधिक निगम की बसों को संचालित किया जाएगा। तैनात सभी अधिकारी, आउट सोर्सिंग कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों, चालक-परिचालकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा रहेगा। होली प्रोत्साहन योजना के तहत 11 दिन उपस्थित रहने वालों को औसतन किमी का 359 रुपये प्रतिदिन की दर से और एक मुश्त 3500 रुपये का विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। 300 किमी तक निगम की बसों का संचालन करना होगा। यदि कार्मिक दस दिन की संपूर्ण प्रोत्साहन अवधि में कुल ड्यूटी करते हैं। किमी के 400 रुपये प्रतिदिन की दर से 11 दिनों की प्रोत्साहन राशि 4400 रुपये मिलेगी। संविदा कर्मचारियों को 55 पैसे प्रति किमी दर से अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed