Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fragrance of Shamli's incense sticks reached abroad.

Shamli News: विदेश तक पहुंची शामली की धुपबत्ती की खुशबू

Mon, 02 Nov 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The fragrance of Shamli's incense sticks reached abroad.
उद्योग...शामली के औद्योगिक क्षेत्र में धूपबत्ती, अगरबत्ती तैयार करते कारीगर। संवाद
शामली। शामली में तैयार होने वाली अगरबत्ती और धूपबत्ती की खुशबू विदेश में भी महक रही है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में शामली की अगरबत्ती और धूपबत्ती की सप्लाई हो रही है। दीपावली के त्योहार ने इस कारोबार को नई उड़ान दी है। एक्सपोर्ट कमेटी के चेयरमैन और प्रमुख उद्यमी अनुज गर्ग को करीब पांच करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। बड़े ऑर्डर मिलने से उत्पादन में तेजी आई है और औद्योगिक इकाई में कामकाज बढ़ा है।
विज्ञापन


अनुज गर्ग ने बताया कि यहां से दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड के देहरादून और बिहार के पटना समेत कई शहरों में शामली में तैयार उत्पाद भेजे जा रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में उत्पादों की सप्लाई की जा रही है। दीपावली पर पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में अगरबत्ती और धूपबत्ती की मांग बढ़ जाती है। त्योहार के मद्देनजर इस बार भी बाजार से बड़े ऑर्डर मिले हैं। अनुज गर्ग के अनुसार करीब पांच करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने से उत्पादन बढ़ाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed