{"_id":"586d49204f1c1b005215a749","slug":"the-foundation-stone-un-loading-wildly-breaks-the-code-of-conduct-on-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ाधड़ हुए शिलान्यास, निर्माण पर आचार संहिता का ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ाधड़ हुए शिलान्यास, निर्माण पर आचार संहिता का ब्रेक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही जिले की कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ जन प्रतिनिधियों ने आनन फानन में कर दिया, लेकिन इन पर ढाई माह के लिए विराम लग गया है। चुनाव के दौरान विकास कार्यों का उद्घाटन, भूमि पूजन, शिलान्यास एवं टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाएगी।
पूर्वी यमुना के किनारे गांव मुंडेट में जिला अस्पताल, गोहरनी गांव के जंगल में विकास भवन, कलक्ट्रेट, डीआईओएस, बीएसए कार्यालय, जिलास्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों के आवास प्रस्तावित हैं। विकास भवन, बीएसए कार्यालय, जिला अस्पताल की प्रथम धनराशि खत्म हो जाने के बाद काम ठप पड़ा हुआ है। ग्राम मुंडेट के जंगल में पूर्वी यमुना नहर के किनारे कलक्ट्रेट बिजलीघर के निर्माण का ज्यादातर कार्य पूूरा हो चुका था।
यह बिजलीघर भी उद्घाटन के इंतजार में था, बुधवार को विधानसभा चुनाव 2017 की चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों एवं अफसरों के आवासों को बिजली देने वाले कलक्ट्रेट बिजलीघर का आनन फानन में बिजली विभाग के अफसरों ने मंगलवार को शुभारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर खंड का अंग्रेजों के समय का बना भैसवाल का निरीक्षण भवन खस्ता हाल में है। उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार के प्रयास से निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार के लिए इस प्रोजेक्ट की धनराशि स्वीकृति की गई थी। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर इस निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर बेचने एवं खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में फेस दो के लिए आठ मार्ग गत माह स्वीकृत किए गए थे, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में पानीपत-खटीमा मार्ग से करौदा हाथी से थानाभवन मार्ग का उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास बुधवार को बाबरी में दोपहर एक बजे निर्धारित था। चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व सांसद हुकुम सिंह, विधायक द्वारा इस सड़क का शिलान्यास दोपहर बारह बजे कर दिया। सांसद हुकुम सिंह सुबह दस बजे अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत मुक्ति आश्रम का शिलान्यास किया गया। विधायक पंकज मलिक द्वारा सुबह के समय सलेक विहार मे सड़क का शिलान्यास किया गया।
उधर, थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती और शाह विलायत में नगर पंचायत की ओर से बनवाए गए बारातघर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। इससे पूर्व हवन भी किया गया।