{"_id":"61462ec18ebc3e91ee5d3f30","slug":"the-foundation-stone-of-the-roadways-depot-workshop-will-be-laid-before-the-elections-shamli-news-mrt556857980","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चुनाव से पहले रोडवेज डिपो कार्यशाला का होगा शिलान्यास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चुनाव से पहले रोडवेज डिपो कार्यशाला का होगा शिलान्यास’
विज्ञापन
कैराना प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया
- फोटो : SHAMLI
शामली। विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व मुजफ्फरनगर रोड पर फतेहपुर गांव में शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला का शिलान्यास शुरू हो जाएगा। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने एक माह में इसके लिए शासन से धनराशि अवमुक्त कराने का भरोसा दिलाया है।
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया शनिवार को पूर्व सांसद हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे। जहां कैराना व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। व्यापारियों ने शामली में रोडवेज डिपो के निर्माण के लिए फंड जारी करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कैराना नगर के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रदीप गोयल, श्रवण कुमार, राहुल बंसल, फैजान अहमद, शिवम आर्य, नफीस अहमद, राहुल कुमार मौजूद रहे।
उधर, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक ने बताया कि भाजपा महिला मृगांका सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर भोज के समय प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से मुलाकात की। शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला भवन निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने का मुद्दा उठाया। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने आश्वासन दिया है कि शामली डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराना उनकी प्राथमिकता में है। एक माह में धनराशि अवमुक्त होने के बाद विधानसभा चुनाव से पूर्व शिलान्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
नौ करोड़ निगम कार्यशाला का, 45 लाख चारदीवारी का एस्टीमेट
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुर गांव में 0.6120 हेक्टेयर भूमि यूपी रोडवेज कार्यशाला निर्माण के लिए भूमि आरक्षित है। डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये और चहारदीवारी निर्माण के लिए 45 लाख रुपये का इस्टीमेट शासन को भेजा गया था। इस भूमि में 673 वर्ग मीटर भूमि पानीपत खटीमा हाईवे निर्माण में चली गई है। जिला प्रशासन से 53 लाख 67 हजार रुपये का मुआवजा निगम को प्राप्त नहीं हुआ है।

कैराना में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का स्वागत करते व्यपारी- फोटो : SHAMLI