{"_id":"69beead0b091ac66710dcdd7","slug":"the-food-safety-department-team-collected-two-samples-of-buckwheat-flour-shamli-news-c-26-1-sal1002-161867-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुट्टू के आटे के दो नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुट्टू के आटे के दो नमूने लिए
Sun, 22 Mar 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। नवरात्र में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से लोगों के बीमार होने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शामली और कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी में दुकान पर छापा मारा। टीम ने कुट्टू के आटे के दोनों स्थानों से एक-एक नमूना लिया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
कुट्टू की पकौड़ी खाने से शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता और क्षेत्र के गांव राझड़, दुल्लाखेड़ी, पठानपुरा व पुरमाफी में 20 से ज्यादा लोगों को उल्टी होने, पेट में दर्द आदि की समस्या बन गई थी। परिजनों ने सभी मरीजों को गढ़ीपुख्ता के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से कुछ लोगों को शामली रेफर कर दिया था। परिजनों ने गढ़ीपुख्ता कस्बे में कई दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदना बताया था। शामली के मोहल्ला आर्यपुरी में भी कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से कई लोग बीमार हुए थे। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा की टीम ने शहर के मोहल्ला आर्यपुरी में प्रमोद कुमार की की दुकान से कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया है। इसके अलावा कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी में अय्यूब अली की दुकान से कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।