फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fog soon dispersed due to drizzle, the sun remained throughout the day

Shamli News: बूंदाबांदी से कोहरा जल्द छंटा, दिनभर निकली रही धूप

Fri, 13 Jan 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 13 Jan 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The fog soon dispersed due to drizzle, the sun remained throughout the day
शामली एमएसके रोड पर कोहरे में गुजरते बाइक सवार
शामली। मौसम का मिजाज बुधवार रात से फिर बदल गया। रात से सुबह तक कई बार रूक-रूक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे सुबह कोहरा जल्दी छंट गया और दिनभर धूप रही। इससे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा था। शीतलहर के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए थे। बुधवार रात मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह तक कई बार रूक-रूक कर बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते कई दिन से सुबह लोगों को परेशान करने वाला कोहरा सुबह करीब 10 बजे ही छंट गया। जिसके बाद दिनभर धूप निकली रही। लोगों को ठंड से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान फिर से घटेगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed