फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fog lingered until morning, but the afternoon brought relief with sunshine.

Shamli News: सुबह तक छाया रहा कोहरा, दोपहर में धूप से मिली राहत

Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The fog lingered until morning, but the afternoon brought relief with sunshine.
शामली में कोहरे में रेलवे लाइन से जाते लोग । संवाद
शामली। जिले में कोहरे व शीतलहर से दिनभर ठिठुरन बनी रही। रात से लेकर सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों से जिला कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। मंगलवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर हल्के व भारी वाहनों को हेडलाइट ऑन रखकर धीमी गति से चलना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सुबह करीब दस बजे धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। ठंड के कारण हाथ-पैर सुन्न बने रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

लोग बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अधिक ठंड और कोहरे में बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम मरीजों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। घर के अंदर ही हल्का नियमित व्यायाम करते रहें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। गुनगुना पानी पिएं और ताजा बना हल्का भोजन व पौष्टिक चीजों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में ये बरतें सावधानियां

वाहन की गति कम रखें और नियंत्रित गति से चलाएं।
लो बीम हेडलाइट और फॉग लैंप (आगे-पीछे) ऑन रखें। हाई बीम से रोशनी बिखर जाती है।
सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि अचानक ब्रेक लगाने पर टक्कर से बचा जा सके।
दृश्यता कम होने के कारण ओवरटेक करने से बचें।
शीशों पर जमी धुंध हटाने के लिए डिफॉगर का प्रयोग करें।
सड़क के किनारे बनी सफेद या पीली पट्टियों (लेन मार्कर) पर ध्यान केंद्रित रखें।
मोबाइल फोन, तेज संगीत आदि से ध्यान न भटकाएं।
खिड़की का शीशा थोड़ा खोलकर रखें, ताकि दूसरे वाहनों की आवाज सुन सकें।
जल्दबाजी न करें, धैर्य रखें और सतर्क रहें।
वाहन पार्क करते समय चारों इंडिकेटर ऑन रखें।

ठंड में इस तरह करें बचाव
सुबह-शाम टहलने से बचें, घर में ही टहलें।
घर के अंदर हल्का नियमित व्यायाम करें।
बाहर निकलते समय शरीर को ढकने वाले गर्म कपड़े पहनें।
ब्लड प्रेशर, शुगर व हृदय रोगी नियमित दवाएं लेते रहें।
ठंडा पानी न पिएं, गुनगुना पानी पिएं।
किसी भी समस्या पर चिकित्सक की सलाह लें।

शामली में कोहरे में रेलवे लाइन से जाते लोग । संवाद

शामली में कोहरे में रेलवे लाइन से जाते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed