फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fog grew chill, affected life

कोहरे से ठिठुरन बढ़ी, जनजीवन प्रभावित

Thu, 08 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 08 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The fog grew chill, affected life
fog - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। घना कोहरा और मौसम में ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर व सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें, रोडवेज-प्राइवेट बसें प्रभावित रही। मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सुबह का कोहरा पूरे सप्ताह बरकार रहेगा, लेकिन दिन के मौसम में सुधार आएगा।  
विज्ञापन


मंगलवार रात शुरू हुआ कोहरा दोपहर एक बजे तक जारी रहा है। वाहनों को सड़कों पर दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण शहर के बाजार सूने पडे़ रहे। ट्रेन और बसों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली से चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेज ट्रेन 51909 का शामली पहुुंचने का समय सुबह 8:30 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन साढ़े चार घंटे लेट दोपहर 12:45 बजे पहुंची। दिल्ली से चलकर सहारनपुुुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 10.50 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन सवा दो घंटे लेट दोपहर 01:15 बजे पहुंची। सुबह के समय जनता एक्सप्रेस भी आधा घंटे लेट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली रेलवे   स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि कोहरे एवं खराब मौसम से ट्रेनों पर असर पड़ा है। दोपहर को धूप निकलने के बाद बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हुई, लेकिन शाम होते ही फिर से कोहरा घिर आया और बाजार   जल्दी ही बंद हो गए।  उधर, मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सुबह के समय कोहरा पूरे सप्ताह जारी रहेगा। अगले सप्ताह से दिन के मौसम में धूप निकलने के कारण कुछ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed