{"_id":"584857694f1c1be3594499d8","slug":"the-fog-grew-chill-affected-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से ठिठुरन बढ़ी, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से ठिठुरन बढ़ी, जनजीवन प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
fog
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। घना कोहरा और मौसम में ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर व सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें, रोडवेज-प्राइवेट बसें प्रभावित रही। मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सुबह का कोहरा पूरे सप्ताह बरकार रहेगा, लेकिन दिन के मौसम में सुधार आएगा।
मंगलवार रात शुरू हुआ कोहरा दोपहर एक बजे तक जारी रहा है। वाहनों को सड़कों पर दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण शहर के बाजार सूने पडे़ रहे। ट्रेन और बसों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली से चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेज ट्रेन 51909 का शामली पहुुंचने का समय सुबह 8:30 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन साढ़े चार घंटे लेट दोपहर 12:45 बजे पहुंची। दिल्ली से चलकर सहारनपुुुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 10.50 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन सवा दो घंटे लेट दोपहर 01:15 बजे पहुंची। सुबह के समय जनता एक्सप्रेस भी आधा घंटे लेट रही।
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि कोहरे एवं खराब मौसम से ट्रेनों पर असर पड़ा है। दोपहर को धूप निकलने के बाद बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हुई, लेकिन शाम होते ही फिर से कोहरा घिर आया और बाजार जल्दी ही बंद हो गए। उधर, मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सुबह के समय कोहरा पूरे सप्ताह जारी रहेगा। अगले सप्ताह से दिन के मौसम में धूप निकलने के कारण कुछ मिलने की उम्मीद है।