फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The festival of Guru Purnima was celebrated with simplicity

सादगी के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

Mon, 06 Jul 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The festival of Guru Purnima was celebrated with simplicity
सादगी के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व
विज्ञापन

शामली। शहर के कैराना रोड पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री शिव मंदिर गुलजारी वाला में गुरु पूर्णिमा का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह हवन के बाद प्रसाद का वितरण का किया गया।

रविवार को श्री शिव मंदिर गुलजारी वाला के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने अपने गुरु ब्रह्मलीन थानापति महंत संतोष गिरी महाराज को याद किया और उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम की रस्म अदायगी करते हुए सादगी के साथ मनाया गया। सुबह मंदिर में हवन पूजन हुआ। इस अवसर महंत शैलेंद्र गिरी महाराज, अजय गिरी महाराज, कृष्ण गिरी महाराज, कुलदीप कांबोज, महेश धीमान आदि ने आहुति दी और कोरोना महामारी के खात्मे की कामना की। हवन के बाद पैक किए गए प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। मंदिर में पांच लोगों को ही एक बार में जाने की अनुमति दी गई। मंदिर के मुख्य गेट को बंद रखा गया। छोटे गेट पर श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज करने के लिए इलेक्ट्रिक पंखे की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed