फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fear of drowning in the canal of the young man, divers engaged in search

युवक के नहर में डूबने की आशंका, गोताखोर तलाश में जुटे

Sun, 24 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The fear of drowning in the canal of the young man, divers engaged in search
गढ़ीपुख्ता। आदर्श मंडी क्षेत्र गांव सिलावर निवासी युवक के पूर्वी यमुना नहर में डूबने की आशंका पर परिजनों ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया कि किसी बात पर वह रूठ कर घर से चला गया था। नहर में उसकी चप्पल तैरती मिली तथा मोबाइल पुल पर मिला है।
विज्ञापन

सिलावर निवासी 21 वर्षीय आसिफ पुत्र शकील शनिवार शाम किसी बात पर रूठकर घर से चला गया था। वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई। युवक के पिता शकील ने बताया कि गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल के समीप पूर्वी यमुना नहर पुल के निकट उसका मोबाइल मिला है। थोड़ा आगे चलने पर पानी में चप्पल तैरती नजर आईं। जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक को परिजनों ने नहर में तलाशना शुरू कर दिया है। गोताखोरों को भी बुलाया गया। गोताखोरों ने युवक को ढूंढने के लिए कई घंटे प्रयास किया परंतु नाकाम रहे। वहीं, थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि कुछ लोग नहर झाल पर खड़े थे। वे घर से रूठकर आए युवक को ढूंढ रहे थे। हमने गोताखोर को बुलाकर युवक को तलाशने में मदद करने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed