फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The family said- Sakshi is our daughter-in-law

Shamli News: परिजनों ने कहा–साक्षी हमारी बहू है

Tue, 15 Apr 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The family said- Sakshi is our daughter-in-law
झिंझाना। अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घायल युवक आकाश के परिजनों ने कहा है कि उन्होंने बेटे की शादी को स्वीकार कर लिया है और साक्षी को अपनी बहू मानते हैं। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि चार नामजद आरोपियों में से सिर्फ दो को ही गिरफ्तार किया गया है, बाकी दो की भी गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम कच्ची गढ़ी निवासी आकाश ने 31 जनवरी 2025 को सहारनपुर सिविल कोर्ट स्थित श्रीराम मंदिर में साक्षी से हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया था। शादी के बाद साक्षी कुछ समय अपने परिजनों के पास रही। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तो आकाश पर दबाव और धमकियां शुरू हो गईं। 11 अप्रैल को आकाश ड्यूटी पर जा रहा था, तभी चौसाना मार्ग स्थित लव्वा मोड़ के पास चार लोगों ने उस पर हमला किया।
विज्ञापन

पहले उसे सड़क पर पीटा गया और फिर जबरन अपने घर ले जाकर भी मारपीट की गई। गंभीर हालत में उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अब तक विक्रम पुत्र जय सिंह और रोहन पुत्र विक्रम को गिरफ्तार कर धारा 307 में जेल भेजा है। परिजनों का कहना है कि चार आरोपियों में से दो अब भी पकड़ से बाहर हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed