फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The family kept changing the statement and the story of the murder

परिजन बदलते रहे अपनी कहानी और बयान

Fri, 07 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The family kept changing the statement and the story of the murder
शामली : गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव रेहड़ा माजरा में घटना की जानकारी लेतीं सीओ शामली। - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। गांव रेहड़ा मजरा में कपड़े की रेहड़ी लगाने वाले महिपाल की हत्या के मामले में परिजन बार-बार बयान बदलते रहे। तहरीर में लिखी कहानी भी किसी के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

महिपाल के भाई रामेश्वर की तहरीर के मुताबिक हत्या होने का उन्हें सुबह पता चला। सवाल उठता है कि रात में महिपाल पर जब बदमाशों ने हमला किया तो क्या उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज किसी ने भी नहीं सुनी। परिजन इस मामले में मीडियाकर्मियों को भी ज्यादा जानकारी देने से बचते रहे। ऐसे में पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के तलाशी लेने का भी किया विरोध
हत्या का मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया। इस दौरान पुलिस ने घर की तलाशी भी ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस को कुछ जेवरात मिले। इसके बाद एक महिला ने तलाशी लेने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। मौका और माहौल देखते हुए पुलिस भी शांत हो गई और सख्ती नहीं की। ऊन चौकी प्रभारी अनिल तेवतिया ने बताया कि घर में तलाशी के दौरान जेवरात व नकदी मिले हैं। फिर भी परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed