फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The families of the martyred soldiers await the naming of the route

शहीद सैनिकों के परिजनों को मार्ग के नामकरण का इंतजार

Sun, 23 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The families of the martyred soldiers await the naming of the route
शामली बनत में शहीद प्रदीप कुमार के घर पर जाने वाली सड़क। - फोटो : SHAMLI
शामली। पुलवामा हमले में शहीद हुए जिले के दो लाल कस्बा बनत निवासी प्रदीप कुमार और शहर के रेलपार निवासी अमित कोरी के परिजनों को स्मृति द्वार और मार्ग का नामकरण होने का इंतजार है। परिजनों का कहना है कि शासन ने उस समय घोषणा की थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में कस्बा बनत निवासी सीआरपीएफ के जवान प्रदीप कुमार और शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी अमित कोरी शहीद हुए थे। उस समय शासन ने शहीद सैनिकों के नाम पर मार्ग का नामकरण करने और स्मृति द्वार बनाए जाने की घोषणा की थी। करीब डेढ़ साल हो गया, लेकिन अभी तक उनके नाम पर किसी मार्ग का नामकरण नहीं हो पाया है। शहीद प्रदीप कुमार के पिता जगदीश प्रजापति ने बताया कि उस समय शासन ने उनके शहीद बेटे के नाम पर कस्बे में द्वार बनाने और एक मार्ग का नामकरण करने की घोषणा की थी। कस्बे में बाहर की तरफ सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर द्वार बनाने का काम शुरू हुआ था, जिसका निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से कस्बे में अंदर की तरफ जाने वाले मार्ग पर द्वार बनवाए जाने की मांग की थी। उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा अभी तक किसी भी मार्ग का नामकरण भी नहीं हो पाया। उधर, शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी शहीद अमित कोरी के भाई सुनील कोरी ने बताया कि शासन ने उस समय उनके शहीद भाई के नाम स्मृति द्वार और मार्ग का नामकरण करने की घोषण की थी, लेकिन अभी तक न तो द्वार का निर्माण हुआ और न ही शहीद के नाम पर किसी मार्ग का नामकरण हुआ है।

शामली बनत में शहीद प्रदीप कुमार के नाम पर बना मुख्यद्वार।

शामली बनत में शहीद प्रदीप कुमार के नाम पर बना मुख्यद्वार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed