{"_id":"683df18819b808ddd50c1c25","slug":"the-fame-of-shamlis-stoves-reached-14-states-of-the-country-and-nepal-shamli-news-c-26-1-smrt1047-143115-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली के चूल्हों की धमक देश के 14 राज्योंं और नेपाल तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली के चूल्हों की धमक देश के 14 राज्योंं और नेपाल तक पहुंची
विज्ञापन
: श्रीलंका में भी सप्लाई की तैयारी, उद्यमियों से चल रही वार्ता
: आठ करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में बने गैस के चूल्हे नेपाल समेत देश के 14 राज्यों में धूम मचा रहे हैं। यहां के बने गैस के चूल्हों का छह से लेकर आठ करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर है। चूल्हों की नेपाल, गुजरात, राजस्थान, बिहार में अच्छी खासी मांग है। यहां तैयार चूल्हों को श्रीलंका में बिक्री के लिए अनुबंध की तैयारी है।
शामली के बने उत्पाद, रिम, धुरे, माचिस, धूपबत्ती, अगरबत्ती की विदेशों में भी सप्लाई की जाती है। वही यहां के बने गैस के चूल्हे के कारोबार की धमक नेपाल, गुजरात, बिहार, राजस्थान और यूपी के विभिन्न जिलों तक है। उद्यमी विशाल गुप्ता ने बताया कि गैस के चूल्हों की तीन यूनिट हैं, जो दिल्ली से कच्चा माल लाकर शामली में गैस के चूल्हे तैयार करके देश के यूपी समेत समेत चौदह राज्यों में बिक्री के लिए सप्लाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि यूपी के सहारनपुर, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज में भी मांग है। इसके अलावा नेपाल में व्यापक स्तर पर गैस के चूल्हों को बिक्री के लिए भेजा जा रहा है।
शामली के चूल्हों को श्रीलंका में बिक्री के लिए वहां के उद्यमियों से वार्ता चल रही है। गैस चूल्हों के निर्माता रोहित गर्ग ने बताया कि शामली के बने चूल्हों की मांग बढ़ती जा रही है। शामली के तीन यूनिटों का आठ करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर है। उनके डीलर और विक्रेता गैस के चूल्हों को बिक्री करते हैं।