फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The end of Kala's terror, happiness in Kairana

काला के आतंक का अंत, कैराना में खुशी

Fri, 14 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The end of Kala's terror, happiness in Kairana
काला के आतंक का अंत, कैराना में खुशी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। वर्ष 2014 और 2015 में कैराना में रंगदारी, हत्याओं के कारण हर तरफ दहशत थी। व्यापारी पलायन को मजबूर हो गए थे। 2015 के अंत में मुकीम गिरोह के बदमाश जेल में जाने शुरू हो गए थे। 2017 में भाजपा के सत्ता में आते ही बदमाशों के एंकाउंटर होने शुरू हुए तो लोगों में खौफ कम हुआ। अब चित्रकूट की जेल में गैंगवार में मुकीम काला के अंत होने के बाद कस्बे के व्यापारी इसे भगवान का इंसाफ मानते है।

कैराना निवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन ने बताया कि बदमाश का अंत कभी अच्छा नहीं होता। हत्या जैसा जघन्य अपराध करने वाले को भगवान ने सही सजा दे दी। व्यापारी रामकुमार सिंघल ने बताया कि मुकीम काला को उसके कर्मों की सजा मिली है। उसने बहुत महिलाओं की मांग के सिंदूर उजाड़े है। बुरे कर्मों का फल अवश्य मिलता है। व्यापारी वरुण सिंघल ने कहा कि बदमाश किसी का नहीं होता। मुकीम काला ने जैसा कर्म किया उसे वैसा ही फल मिलना था। मोबाइल व्यापारी अंकित जिंदल ने कहा कि मुकीम काला गिरोह ने निर्दोष लोगों की हत्याएं की थी। उसको अपने पापों की सजा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed