फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Electricity Corporation agreed to the demands of the villagers, the strike ended

ग्रामीणों की मांगों पर सहमत हुआ विद्युत निगम, धरना समाप्त

Thu, 20 Oct 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
The Electricity Corporation agreed to the demands of the villagers, the strike ended
चौसाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम बिजली उपकेंद्र पर किसानों के साथ धरने पर बैठे विद्युत विभाग - फोटो : SHAMLI
ग्रामीणों की मांगों पर सहमत हुआ विद्युत निगम, धरना समाप्त
विज्ञापन

शामली, चौसाना। खेड़ी खुशनाम विद्युत उपकेंद्र पर छापे का विरोध करते हुये चल रहे धरने पर दूसरे दिन एक्सईएन, एसडीओ व नायब तहसीलदार पहुंचे। अधिकारियों ने धरनारत ग्रामीणों से वार्ता की। सभी शर्तों पर सहमति के बाद धरने को समाप्त किया।
मंगलवार सुबह करीब चार बजे विद्युत निगम के कर्मचारी ने एक महिला के घर की छत पर चढ़ गए थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने घर में नहा रही पीड़िता को बदनीयती से देखा। महिला के शोर मचाने पर कुछ कर्मचारी गली में कूदकर भागने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया व संदिग्ध मानकर मारपीट कर दी। जब उन्होंने खुद को विद्युत कर्मी बताया तो ग्रामीणों ने छोड़ दिया। आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों ने ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया। जिसके बाद महिला भी पुलिस चौकी पर पहुंची और विद्युत कर्मियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली का विरोध करते हुए विद्युत उपकेंद्र पर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग की है कि लगातार क्षेत्र में हो रही घटनाओं को देखते हुए और रात्रि में चेकिंग अभियान को रोका जाए। अगर कोई ग्रामीण विद्युत चोरी करता है तो उसका वीडियो बनाकर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एक्सईएन शामली विनोद कुमार, एसडीओ अनिल कुमार सिंह व नायब तहसीलदार ऊन सचिन वर्मा मौके पर पहुंचे और धरनारत ग्रामीणों से ज्ञापन लिया। ग्रामीणों ने मांगे रखीं कि घर से बाहर मीटर की चेकिंग करें। रात्रि में चेकिंग अभियान को रोका जाए। अनावश्यक ग्रामीणों को परेशान न किया जाए। ग्रामीणों के खिलाफ की गई एफआईआर को रद्द किया जाए। ग्रामीणों की मांगों पर विद्युत अधिकारियों ने सहमति जताई और धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed