फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The elections for the Bar Association's executive committee for the year 2026 will be held on the 16th.

Shamli News: 16 को होंगे बार एसोसिएशन वर्ष-2026 की कार्यकारिणी के चुनाव

Wed, 07 Jan 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The elections for the Bar Association's executive committee for the year 2026 will be held on the 16th.
कैराना। बार एसोसिएशन वर्ष-2026 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 16 जनवरी को बार भवन में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यवीर सिंह शर्मा तथा आयुक्त ब्रह्मपाल सिंह चौहान, ब्रह्म सिंह, चौधरी रियासत अली, ओम प्रकाश चौहान और शगुन मित्तल ने संयुक्त रूप से बार एसोसिएशन चुनाव-2026 की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार 8 जनवरी और 9 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बार भवन में नामांकन पत्रों की खरीद व जमा की प्रक्रिया चलेगी। 12 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद 13 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी एवं निस्तारण की प्रक्रिया संपन्न होगी।

चुनाव के अंतिम चरण में 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बार भवन में मतदान कराया जाएगा, जिसमें कुल 414 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिसूचना जारी होते ही अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है और संभावित प्रत्याशी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed