फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The effigy of those who attacked students in JNU blew

जेएनयू में छात्राओं पर हमला करने वालों का पुतला फूंका

Thu, 09 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The effigy of those who attacked students in JNU blew
शामली में जेएनयू का पुतला जलाते अखिल भारातीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली में जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए वामपंथी दलों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के करनाल रोड पर अखिल विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आदित्य चौधरी के नेतृत्व में परिषद के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर दिल्ली में जेएनयू में छात्र-छात्राओं पर हमला करने वालों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए वामपंथी दलों का पुतला फुंककर रोष प्रकट किया। जेएनयू में छात्र-छात्राओं पर अभद्र व्यवहार करने वाले ऐसे दलों को प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। परिषद के जिला संयोजक आदित्य कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली जेएनयू में छात्र-छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से नकाबपोश शरारती तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार मारपीट की जा रही थी। मारपीट करने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। मौके पर नगर मंत्री सागर शर्मा, मयंक हुड्डा, नीतिन, सागर मलिक, अंकित, मनीष आदि कार्यकर्ता मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed