फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The effect of western disturbance started decreasing

कम होने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The effect of western disturbance started decreasing
कम होने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
विज्ञापन

शामली। पिछले पांच दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार रात 40 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। दिन में आकाश में हल्के बादल छाए रहे। हल्की धूप भी निकली, जिससे दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

सोमवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। छह किमी प्रति घंटे से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। पूर्वी यमुना नहर खंड शामली के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया कि छह जनवरी से लेकर दस जनवरी तक पिछले पांच दिन में 132 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। रविवार को रात्रि नौ बजे से लेकर मध्य रात्रि के बाद तक 40 एमएम बारिश हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि पटेल के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 11 और 12 जनवरी तक आकाश में बादल रहने और साथ ही धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहने की संभावना है। बुधवार के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन

जनवरी में बारिश का आंकड़ा
दिनांक बारिश
6 जनवरी 8 एमएम
7 जनवरी 7 एमएम
-8 जनवरी 39 एमएम
- 9 जनवरी 38 एमएम
10 जनवरी 40 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed