{"_id":"588b99234f1c1ba333cf70f4","slug":"the-duty-of-the-republic-to-consolidate-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र को मजबूत करना सभी का कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र को मजबूत करना सभी का कर्तव्य
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बृहस्पतिवार को 68वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने ध्वजारोहण करने के उपरांत स्वतंत्रता सेनानी पलटूराम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि सभी का कर्तव्य है कि गणतंत्र को मजबूत किया जाए। 11 फरवरी को मतदान करके हम गणतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने रंग बिरंगे गुब्बारे तथा सफेद कबूतर आसमान में उड़ाए। पुलिसकर्मियों ने हर्ष फायरिंग कर तिरंगे को सलामी दी। डीएम ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया है साथ ही नागरिकों का कर्तव्य है कि संविधान के अनुसार गणतंत्र को मजबूत करें। मतदान भी गणतंत्र को मजबूत करने वाला बड़ा पर्व है।
हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना दीं। इस दौरान सेंट फ्रांसिस स्कूल, सिल्वर बेल्स, बीएसएम, रॉयल पब्लिक स्कूल, सेंट आरसी कांवेंट स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में भारत की सीमा पर तैनात रहने वाले सैनिकों की बहादुरी को सुंदर और जोशीले अंदाज में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव को सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री गेलेंट्री अवार्ड मिला। जबकि उपनिरीक्षक शरणवीर सिंह को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
साथ ही आपराधिक वारदात की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। मौके पर चुनाव प्रेक्षक देवेंद्र सिंह, एसएल केन सहित अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, एसडीएम एमपी सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, विजय मलिक, किरणपाल कश्यप, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग, सुभाष धीमान, सूर्यवीर सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कैराना। गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी और निजी संस्थानों, स्कूल, कालेजों में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
नगर पालिका चेयरमैन राशिद अली ने पालिका कार्यालय और चौक बाजार स्थित शहीद स्मारक पर झंडा फहराया। कैराना कोतवाली में कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने पुलिसकर्मियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई और तिरंगा फहराते हुए सलामी दी। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम भानू प्रताप यादव ने तिरंगा फहराया। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना गर्ग ने ध्वजारोहण किया। सेंट आरसी सांइटिफिक स्कूल में प्रबंधक यशपाल पंवार के तिरंगा फहराया।
वहीं, गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राशिद अली चौहान ने तिरंगा फहराया। एसएन इंटर कालेज कैराना में प्रबंधक हाजी रफाकत अली ने ध्वजारोहण किया। उधर, शामली बस अड्डे के पास स्थित मदरसा अरबिया अहसनल उलूम में मौलवी मुनव्वर, मौलवी अकबर, कारी नाजिम, कारी मुबारक कारी इनाम, सदर हाजी मेहबूब व इकबाल आदि ने ध्वजारोहण किया। पानीपत रोड स्थित मदरसा अरबिया इसातुल इस्लाम में कारी मौलाना बरकतुल्ला अमीनी ने तिरंगा फहराया।
जलालाबाद/शामली। गांधी चौक में समाजसेवी राजेंद्र भगत, एवं अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र ने द्वारा तिरंगा फहराया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्षा रमा अशरफ ने तिरंगा फहराया, पुलिस चौकी पर प्रभारी संदीप कुमार ने तिरंगा फहराया।
कस्बे की शिक्षण संस्थाओं ग्रीन वैली में पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, गुरू नानक कन्या इंटर कॉलेज में प्रकाश चंद पाल, वशिष्ठ विद्या मंदिर में देवेंद्र शर्मा, उर्दू मखतब में शबाना शावेज व सेंट स्टीफन, बीएसएम ग्लोबल, एल्पाईन इंटरनेशनल स्कूल में आजादी के तरानों से स्कूली प्रांगण गुंजायमान रहे। बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत लघु नाटिकाएं, देश भक्ति गीत, एवं राष्ट्र की आजादी में शहीदों के योगदान को याद किया एवं उन्हें नमन किया। वहीं, मदरसों में भी शान से तिरंगा फहराया गया।
शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों को याद किया। इस मौके पर ईओ सहित नगरपालिका परिषद के सदस्य एवं गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। नगरपंचायत बनत में चेयरमैन कमलेश देवी ने ध्वजारोहण किया। समारोह में पूर्व चेयरमैन जैंतरपाल सिंह, नगर पंचायत के सदस्य, कर्मचारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। बनत बीएसए कार्यालय में बीएसए चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर जिला समन्वयक सुधीर कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी भूषण त्यागी, लिपिक राजकुमार, खलील अहमद आदि मौजूूूद रहे।