फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The dream of traveling abroad was shattered, trust was shattered in just three months

Shamli News: विदेश घुमाने का सपना टूटा, तीन माह में ही बिखर गया भरोसा

Tue, 02 Sep 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The dream of traveling abroad was shattered, trust was shattered in just three months
शामली। जिले में शादियों पर जमकर खर्च हो रहा है। कहीं 60 लाख तो कहीं एक करोड़ रुपये तक खर्च करने का दावा परिजन कर रहे हैं, इसके बावजूद विवाहिता का वैवाहिक जीवन कुछ ही महीनों में दरकने लगता है। पति द्वारा विदेश घुमाने का वादा पूरा न करना और मामूली मनमुटाव अब तलाक, वन स्टाप सेंटर और मारपीट तक पहुंच रहे हैं। पिछले दो माह में ऐसे आठ मामले वन स्टाप सेंटर शामली में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

वन स्टाप सेंटर के रिकॉर्ड बताते हैं कि अधिकांश मामलों में दंपती के बीच विवाद की असली वजह वादाखिलाफी ही है। पति शादी से पहले विदेश घुमाने या पत्नी की नौकरी की इजाजत देने का वादा करता है, लेकिन बाद में बात बदलने पर कलह शुरू हो जाती है। यह कलह धीरे-धीरे झगड़े और रिश्ते टूटने की स्थिति तक पहुंच रही है। संवाद
विज्ञापन

मामलों की बानगी

केस-1 :

चार माह में टूटा सपना

शामली के दिल्ली रोड निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि बेटी की शादी चार माह पूर्व जलालाबाद निवासी युवक से की थी। शादी में 60 लाख रुपये से अधिक खर्च किए, ज्वैलरी और कार तक दी। आरोप है कि पति विदेश घूमाने का वादा निभा नहीं सका और विवाहिता के साथ मारपीट करने लगा। मामला वन स्टॉप सेंटर पहुंचा और सुलह का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-2 :

करोड़ की शादी, फिर भी विवाद

कांधला निवासी एक अध्यापिका ने आरोप लगाया कि पिता ने शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया। दूल्हे और उसके पिता को कार भी दी, लेकिन पति और ससुरालजन प्रताड़ित कर रहे हैं। विदेश घूमाने का वादा अधूरा रह गया, जिस कारण घर का माहौल बिगड़ गया। वन स्टाप सेंटर में मामले की शिकायत पहुंची।



केस-3 :

अतिरिक्त दहेज की मांग

लिलोन गांव की विवाहिता ने शिकायत दी कि छह माह पूर्व उसकी शादी बागपत निवासी युवक से हुई थी। शादी में 60 लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ, लेकिन अब ससुरालजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर दंपती में सुलह कराने की कोशिश कर रहा है। जांच में सामने आया है कि शादी से पहले घूमाने के वायदे को पूरा नहीं करने के कारण भी दंपती के बीच विवाद बना।



बदल रहा है ट्रेंड



वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों के अनुसार, मामलों की जांच में सामने आया है कि अब विवाहिता पक्ष खुद स्वीकार कर रहा है कि बेटियों की शादी में 60 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद पति-पत्नी के बीच विदेश घूमाने, नौकरी करने की अनुमति और संयुक्त परिवार में नही रहने जैसे मुद्दे विवाद का कारण बन रहे हैं।




मायकेवालों का हस्तक्षेप भी कारण

वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी कहती हैं कि दंपती विवाद का सबसे बड़ा कारण मायकेवालों का दखल भी है। विवाहिता अक्सर मायकेवालों को छोटी-छोटी बातें बताती है और फिर उनके कहने पर मामला थाने या सेंटर तक पहुंच जाता है। अगर पति-पत्नी की समस्याओं में बड़े-बुजुर्गों का हस्तक्षेप हो, तो विवाद आसानी से सुलझ सकते हैं। विवाहिता को ससुराल को ही अपना घर मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed