फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The dream of joining the army will remain incomplete

सेना में भर्ती होने का सपना रह जाएगा अधूरा

Sat, 13 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The dream of joining the army will remain incomplete
शामली। एनसीसी कैंप से निकाले गए छात्रों ने एक बार फिर डीएम से मिलकर गुहार लगाई है। उन्होंने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उन्हें यदि बी प्रमाणपत्र नहीं मिला तो दो साल की मेहनत बेकार हो जाएगी। इस प्रमाणपत्र का लाभ लेकर सेना में भर्ती होने का उनका सपना अधूरा रह जाएगा। उधर, इस प्रकरण में डीआईओएस सरदार सिंह ने शुक्रवार को एनसीसी कार्यालय में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जिले के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज, श्री महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज तथा सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों को एनसीसी कैंप में शामिल नहीं किया गया। ये छात्र बी प्रमाणपत्र के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। शुक्रवार को छात्र एक बार फिर कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर से मिले। छात्रों ने बताया कि एनसीसी के सभी कार्यक्रमों में उन्होंने नियमित भाग लिया। पूरी फीस भी जमा करते रहे इसके बावजूद उन्हें कैंप में शामिल नहीं किया गया। एनसीसी अधिकारियों का कहना है कि कॉलेजों को एनसीसी की मान्यता नहीं है।
विज्ञापन

छात्र आकाश बालियान, सागर मेघलान, आशीष कुमार, मोहम्मद दिलशाद, रजत शर्मा, अनुज कुमार, यश, रोहित, अनमोल शर्मा, राहल, प्रीत, आदित्य मलिक, निखिल, नितिन आदि ने बताया कि कैंप में शामिल नहीं करने से उनका भविष्य खराब हो रहा है। बी प्रमाणपत्र नहीं मिलने से उनकी दो माह की मेहनत बेकार हो जाएगी। चेतावनी दी कि यदि किसी छात्र के साथ कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी एनसीसी अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस प्रकरण की जांच कर रहे डीआईओएस सरदार सिंह शुक्रवार को एनसीसी कार्यालय गए। उन्होंने एनसीसी अधिकारियों से बात की। डीआईओएस ने बताया कि चारों कॉलेजों के साथ ही एनसीसी अधिकारियों से मामले में लिखित में जानकारी मांगी है। दोनों पक्षों से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed