{"_id":"586165bc4f1c1b8640eec0b1","slug":"the-doctor-casually-child-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई । परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है । पीड़ित पक्ष ने मामले में महिला चिकित्सक की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है ।
कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी मनीष नामदेव की पत्नी मानसी को रविवार रात को प्रसव हुआ । परिजनों के अनुसार महिला को डिलीवरी के लिए मोहल्ला शेखजादगान निवासी एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया, लेकिन वहां पर बच्चे को जन्म देने के बाद महिला व नवजात की हालत को बिगड़ता देखकर चिकित्सक घबरा गईं।
उसने आनन-फानन में महिला को शामली के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने चिकित्सक के आवास पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के द्वारा समझाए जाने पर वह शांत हुए । इस दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर उसे शामली के निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से भी उसको हालत गंभीर होने के कारण मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया । पीड़ित ने सोमवार देर शाम मामले में महिला चिकित्सक पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है । परिवार के लोगों के अनुसार महिला की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है ।