फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district was divided into five sectors and three zones.

Shamli News: जिले को पांच सेक्टर, तीन जोन में बांटा

Wed, 02 Oct 2024 04:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
The district was divided into five sectors and three zones.
शामली। जिले में शामली, ऊन और थानाभवन सहकारी समितियों में डेलीगेट के 936 प्रत्याशियों में तीन अक्तूबर को होने वाले मतदान की तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। समूचे जिले को पांच सेक्टर और तीन जोन में बांटा गया है। सुबह आठ से लेकर चार शाम बजे तक पांच केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए 405 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 68 हजार 893 मतदाता वोट करेंगे।
विज्ञापन

जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी एआर काॅपरेटिव शिवम मलिक ने बताया कि शामली गन्ना सहकारी समिति में 41 हजार 353 मतदाता 523 डेलीगेट के प्रत्याशियों, थानाभवन गन्ना सहकारी समिति में 208 डेलीगेट प्रत्याशियो का 16 हजार मतदाता और ऊन गन्ना सहकारी समिति के 205 डेलीगेट प्रत्याशी के लिए 11 हजार 540 मतदाता तीन अक्तूबर को सुबह आठ बजे सेे लेकर शाम चार बजे तक मतदान करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव में मतदाता को अपनी मतदाता आईडी, आधार कार्ड, मतदाता सूची को लेकर आना होगा। बताया कि दिंव्यागों को ही सहायक मिलेगा। मतदान के बाद चार बजे के बाद मतगणना शुरु हो जाएगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं ऊन में गन्ना समिति के चुनाव के लिए डीएवी कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण करने निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार मृदुला दुबे व डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश
-एडीएम ने ली आरओ एआरओ एवं समितियों के सचिवों बैठक
शामली। गन्ना सहकारी समिति में डेलीगेट के चुनाव के लिए पांच सेक्टर तीन जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में गन्ना समितियों के डेलीगेट के लिए मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी आरओ और समितियों के सचिव की बैठक लेकर शाति पूर्ण निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के निर्देश ।


समितियां मतदान केंद्र
शामली श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज, शामली
श्री ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर काॅलेज, शामली
ऊन डीएवी इंटर काॅलेज, ऊन
थानाभवन लाला लाजपत राय बालक इंटर काॅलेज
लाला लाजपत राय बालिका इंटर काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed