फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district police administration has been paralyzed

जिले में पंगु हो गया है पुलिस प्रशासन

Tue, 06 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The district police administration has been paralyzed
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उसका बड़ा कारण है कि पुलिस प्रशासन पंगु बन चुका है। व्यापारियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला थम नहीं रहा। वहीं  लूट और चोरी की वारदातें  लगातार हो रही हैं। इसके बावजूद बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। 
विज्ञापन


सोमवार को शामली नगर पालिका परिषद सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि बीते सप्ताह कैराना के परचून व्यापारी सचिन से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। दहशत का आलम यह है कि पीड़ित व्यापारी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहा है। उन्होंने बताया कि जून माह में जब पलायन प्रकरण उठा था, तो कुछ दिन के लिए स्थिति ठीक हुई थी मगर फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं। आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन सत्ताधारी नेताओं के दबाव में कार्य कर रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के हालातों की वजह से व्यस्त हो गए। शामली जिले में उन्हें जल्दी ही बुलाया जाएगा। ताकि यहां बढ़ते अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस की ओर से बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही, जिस कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर रामजीलाल कश्यप, डाक्टर मनोज शर्मा, राजन बत्रा, पुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

पलायन करने वालों का पुनर्वास कराएगी भाजपा 
कैराना से पलायन करने वालों को पुन: स्थापित कराने के लिए भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी समाजवादी पार्टी की सरकार है। प्रदेश सरकार से लेकर स्थानीय अफसरों ने भी पलायन प्रकरण पर बेबुनियाद टिप्पणी की है। उनका कहना है कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, तो कैराना से पलायन करने वालों को वापस लाया जाएगा। उन सभी लोगों से बात की जाएगी जो गुंडागर्दी के कारण दहशत में कैराना छोड़ गए हैं। 


शामली से टच होनी चाहिए नई लाइन 
मेरठ-पानीपत नई रेल लाइन के रूट को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि शामली जिला मुख्यालय है। शामली रेलवे स्टेशन भी बड़ा है। उनका यही कहना है कि नई रेल लाइन शामली से टच होकर बिछाई जाए। रूट को लेकर कौन विरोध कर रहा है, उससे वह सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed