फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district is immersed in gaiety, on the day of Dulhandi, there was a lot of color-gulal

उल्लास में डूबा रहा जिला, दुल्हैंडी के दिन खूब उड़ा रंग-गुलाल

Sun, 20 Mar 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The district is immersed in gaiety, on the day of Dulhandi, there was a lot of color-gulal
शामली में होली खेलते युवा और बच्चे। - फोटो : SHAMLI
शामली। दुल्हैंडी के दिन जिले के लोग उल्लास में डूबे रहे। जगह-जगह, गली मोहल्लों में रंग-गुलाल उड़ा। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में डीजे और ढोल की थाप पर होली का रंगों के बीच लोग खूब थिरके। युवाओं की टोली हाथों में पिचकारी और रंग गुलाल लेकर निकल पड़ी। जो भी सामने दिखता उस पर रंग डालकर, होली है... कहते नजर आए। जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन

बच्चे और बड़ों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को रंग लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने भी होली पर जमकर मस्ती की और एक-दूसरे को खूब रंग लगाया। शाम तक होल के उत्साह में लोग सड़कों पर दिखाई दिए। होली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। बावजूद इसके युवाओं ने होली पर जमकर हुड़दंग किया।
विज्ञापन

शहर के मिल रोड स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग, शिवचरण दास संगल, प्रदीप सिंघल मौजूद रहे। अग्रवाल सम्मेलन के प्रधान संजय संगल, उप प्रधान प्रवीण गोयल, वैभव प्रकाश गोयल, गौरव मित्तल एडवोकेट, डॉ. राजीव बंसल आदि ने तिलक कर सभी का स्वागत किया। संजय गोयल ने रंगारंग कार्यक्रम शुरू किया। हरे रामा-हरे कृष्णा, राधा कृष्णा आदि गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बृजभूषण संगल, नरेंद्र, अशोक, संजय गोयल, प्रदीप, अनिरुद्ध गर्ग एडवोकेट, मनोज, रविकांत गर्ग, भारत संगल, मुकेश गर्ग एडवोकेट, सपन मेंबर, दीपक सिंघल, डॉ. निशांत गुप्ता, राकेश अग्रवाल, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. नीलेश वशिष्ठ, विकास संगल, रूपेश गुप्ता, विनोद गोयल, अनुज गौतम, अंकुर गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्य योग संस्थान की ओर से होली मिलन कार्यक्रम नगर पालिका परिषद में आयोजित किया गया। सुबह 6 बजे नगर पालिका परिषद में योग कक्षा के साथ-साथ फूलों से होली खेली गई। ब्रजेश वशिष्ठ व प्रियंका वशिष्ठ ने सुंदर भजन सुनाए। मुख्य अतिथि के रुप में विनोद चौधरी, मुकेश कुमार योगाचार्य, नंदकिशोर मित्तल मौजूद रहे। सभी अतिथियों को गुलाब का फूल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश बजाज ने की। मंच संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। सरस्वती वंदन के साथ पुष्प अर्पित कर पूजा की गई। कार्यक्रम में रमेश बजाज, गिरीश गर्ग, श्रवण संगल, अरविंद मलिक, रवि अग्रवाल, राजेश गुलाटी, राजकुमार चौहान, मनोज, नूर मोहम्मद, ऋषिपाल गोयल, संदीप गोयल, रमेश चंद रुहेला, दीपक रुहेला, अशोक चावला, कुलदीप मलिक, शिक्षा शर्मा, प्रियंका, वशिष्ठ, साक्षी गुलाटी, नीलम शर्मा, विदुषी शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, परी शर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली में होली पर बाइक सवारों को गुब्बारा मारता युवक।

शामली में होली पर बाइक सवारों को गुब्बारा मारता युवक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed