{"_id":"580fa9a04f1c1b3924bc34a0","slug":"the-development-will-bhainswal-wings","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल को लगेंगे विकास के पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल को लगेंगे विकास के पंख
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश सरकार की शहरों की तर्ज पर गांवों को विकसित करने की आई स्पर्श योजना में जिले के भैंसवाल गांव को शामिल किया गया है। इस योजना में पांच करोड़ रुपये खर्च कर गांव का विकास शहर की तर्ज पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहरों की तर्ज पर गांवों को विकसित करने के लिए आई स्पर्श योजना लागू की है। इस योजना के लिए आम बजट में 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। योजना में अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से कोई भी गांव चयनित नहीं हुआ था। योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने मुख्यमंत्री से शामली जिले के भैंसवाल गांव को योजना में शामिल करने का अनुरोध किया था। प्रमुख सचिव सुधीर एस बोगडे़ का योजना में भैंसवाल गांव को शामिल करने का पत्र उन्हें मंगलवार को प्राप्त हो गया है।
योजना के अंतर्गत गांव में विकास कार्यों पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास कार्यों के परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा और जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने बताया कि अभी आई स्पर्श योजना में भैंसवाल को चयनित करने का उन्हें पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
मिलने वाली सुविधाएं
1. गांव में वाई फाई या दूर संचार की सुविधा।
2. परंपरागत खेती को विकसित करने की योजना।
3. सौरऊर्जा से जगमगाएगा गांव
4. युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
5. गांव में ऐसा विशेष कार्य कराया जाएगा, जो किसी योजना में हुआ हो।