{"_id":"65c694036a5c20148405eac6","slug":"the-development-of-the-city-will-get-wings-81-roads-will-be-constructed-shamli-news-c-26-1-smrt1048-116166-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर के विकास को लगेंगे पंख, होगा 81 सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर के विकास को लगेंगे पंख, होगा 81 सड़कों का निर्माण
Sat, 10 Feb 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
शामली डी के काॅलोनी में अधूरी पडी सडक
शामली। शहरी क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा सभी वार्डों में राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग के मद से लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से 81 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों का निर्माण होने से शहर के विकास को पंख लगेंगे और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव पर जनपदीय समिति की मुहर लग चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही निमार्ण कार्य शुरू होगा।
शहर में में कई स्थानों पर सड़कें जर्जर हालत में होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। नगरपालिका ने शहरी क्षेत्र की जर्जर हो चुकी सड़कों और नालियों के निर्माण के बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया था। पालिका की तरफ से शहर के सभी 25 वार्डों में 81 सड़कों का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर जनपदीय समिति को भेजा गया। डीएम की अध्यक्षता में जनपदीय समिति की बैठक में सड़कों और नालियों के निर्माण कराने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। सड़कों व नालियों का निर्माण राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग के मद से किया जाएगा। सड़क और नालियोें के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग साढ़े सात करोड़ आंकी गई है।
वार्डों में इस तरह होगा सड़कों का निर्माण
वार्ड एक में तीन सड़कों का निर्माण होगा। वार्ड दो में पांच, वार्ड तीन में दो, वार्ड चार में तीन, वार्ड पांच में दो, वार्ड छह में दो, वार्ड सात में दो, वार्ड आठ में तीन, वार्ड नौ में सात, वार्ड 10 में दो, वार्ड 11 में तीन, वार्ड 12 में छह, वार्ड 13 में दो, वार्ड 14 में तीन, वार्ड 15 में दो, वार्ड 16 में तीन, वार्ड 17 में तीन,वार्ड 18 में तीन, वार्ड 19 में दो, वार्ड 20 में तीन, वार्ड 21 में तीन, वार्ड 22 में दो, वार्ड 23 में चार, वार्ड 24 में सात और वार्ड 25 में चार सड़कों और नालियों का निर्माण होगा। इनमें कुछ सड़कों का सीसी से और कुछ सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण होगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में 81 सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इनका प्रस्ताव जनपदीय समिति से पास हो गया है। सड़कों व नालियों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
टूटी पड़ी व कच्ची सड़कों के कारण लोग हो रहे परेशान
सुनील कुमार, पूजा का कहना है कि डीके कॉलोनी में निर्माण न होने से सड़क कच्ची है। बारिश के दिनों में जलभराव होने से लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। पालिका को इस पर ध्यान देकर सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए।
कृष्ण मोहन का कहना है कि शहर में सड़कों व नालियों का निर्माण न होने से आने जाने में परेशानी होती है। अगर सड़कों का निर्माण होता है तो लोगों को सहूलियत मिलेगी।
निर्मल सिंह का कहना है कि नगरपालिका को नागरिक टैक्स इसलिए देती है कि वह सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए, लेकिन सड़क कच्ची होने से आने जाने में दिक्कत होती है।
रीता संगल ने कहा कि पालिका सड़क का निर्माण कराएगी तो लोगों को सुविधा मिलेगी। पालिका को सड़क व नाली का समय-समय पर निर्माण कराते रहना चाहिए।
शहर के विभिन्न स्थानों पर 81 सड़कों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य अधूरे पड़े कार्यों को भी जल्द ही कराया जाएगा।
-अरविंद संगल, चेयरमैन नगर पालिका शामली