{"_id":"60a16a8a8ebc3ef1ad53b681","slug":"the-day-temperature-rose-by-two-degrees-due-to-sunshine-shamli-news-mrt538624830","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने से दिन का तापमान दो डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने से दिन का तापमान दो डिग्री बढ़ा
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ शांत होने के बाद पिछले 24 घंटे में दिन और रात के पारे में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को तेज धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 39 और रात का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक मंगलवार को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद आकाश में बादल छा जाएंगे।
शनिवार दोपहर हुई बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया था, मगर रविवार को मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की गई। दिन में 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरम हवा चली।
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मंगलवार को आकाश में घने बादल छा जाने के बाद मौसम मिश्रित रहेगा। बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को बूंदाबांदी होने मौसम बिगड़ने की संभावना रहेगी। बारिश के बाद दिन का पारा 26 और रात का पारा 20 तक लुढ़ककर आए जाएगा। शनिवार के बाद मौसम सामान्य होगा।