फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The daughter had killed the mother along with her lover and his friends.

बेटी ने प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ मिलकर की थी ऊषा देवी की हत्या

Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The daughter had killed the mother along with her lover and his friends.
कैराना में अपनी मा की हत्यारोपी बेटी व उसका प्रेमी तथा अन्य आरोपी - फोटो : SHAMLI
कैराना। प्रेमी के साथ संबंधों में बाधा बनने पर बेटी ने अपने प्रेमी व उसके दो सहयोगियों के साथ मिलकर अपने ही घर में अपनी मां की तकिए व दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को कैराना क्षेत्र में खेत में पत्तियों के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटी व उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

एक फरवरी की सुबह पानीपत रोड पर बिजली घर के पास खाली पड़े ईख के खेत में एक 50 वर्षीय महिला का शव पड़ा था। पुलिस ने अज्ञात में महिला के शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया था। वहीं इससे एक दिन पहले मृतका की बेटी प्रियंका निवासी रामपुर खेड़ी ने कांधला थाने पर अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव की पहचान होने के बाद कांधला थाने पर दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे में हत्या की धारा का इजाफा कर दिया गया था।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सर्विलांस व अन्य जानकारी एकत्र करने के बाद पता चला कि ऊषा देवी की बेटी प्रियंका का अपने ही गांव के शिवम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऊषा देवी उनके बीच बाधा उत्पन्न कर रही थी। जिसके चलते प्रियंका ने अपने प्रेमी शिवम व नौशाद तथा राजेंद्र निवासी गांव माल्हीपुर थाना कांधला के साथ 30 जनवरी की रात ऊषा देवी की तकिये से मुंह दबाकर व दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। शव ट्रैक्टर से ले जाकर पानीपत रोड पर ईख के खेत में डाल दिया। हत्या के अगले दिन प्रियंका ने कांधला थाने पर अपनी मां ऊषा देवी की गुमशुदगी दर्ज कराई। हत्या के आरोपी में मृतका की बेटी प्रियंका व उसके प्रेमी शिवम निवासीगण रामपुर खेड़ी थाना कांधला व नौशाद तथा राजेंद्र निवासी गांव माल्हीपुर थाना कांधला को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed